मुजफ्फर नगर, जनवरी 16 -- गुरुवार को छपार टोल प्लाजा पर एनएचएआई द्वारा सडक सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरुकता रैली निकाली गई। शुभारंभ टोल प्रबंधक जलदीप काजल व उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश यादव ने हरि झण्डी दिखाकर किया। इस दौरान हाईवे पर दुपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। टोल प्रबंधक जलदीप काजल ने कहा कि सर्दियों के मौसम में कोहरे के चलते राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है। रैली टोल प्लाजा से छपार तक निकाली गई। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार, टोल मैनेजर मुकेश चौहान, नितिन शर्मा, उपनिरीक्षक जितेन्द्र तोमर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.