मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- भारतीय किसान यूनियन तोमर की एक पंचायत गांव दतियाना मे हरेंद्र के आवास पर हुई, जहां भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने बताया कि थाना छपार के पुलिस रवैया से क्षेत्र के किसानों में भारी रोष है। लगभग एक महीना पहले छपरा गांव मे दो पक्षों में झगडा हुआ था, जिसमे पीड़ित पक्ष की मदद करने के बहाने सुविधा शुल्क लेकर क्रॉस कर दिया गया। चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि रामपुर तिराहा चौकी भी पीछे नही हठ रही है और एक जमीनी विवाद में किसान से मोटी रकम ले ली गयी। अन्य कई मुद्दो को लेकर संगठन 22 अप्रैल को कोतवाली छपार पर अनिश्चितकालीन धरने प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी, पवन त्यागी, दीपक तोमर, हनी चौधरी, सचिन चौधरी, सुनील जितेन्द्र, सुदेश पाल, राजीव, सद्दाम, जमीर, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.