बागपत, मार्च 1 -- जनपद के छपरौली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 5.32 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य चीनी मिल परिक्षेत्र योजनांतर्गत प्रस्तावित किया गया है, जिसके तहत 16 सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। कुल 17.21 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी और क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। लंबे समय से जर्जर सड़कों की वजह से किसानों, व्यापारियों और आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक डॉ अजय कुमार ने बताया कि स्थानीय निवासियों की मांग और प्रशासन की पहल पर इन सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना को मंजूरी दी गई है। इसमें असरफाबाद थल-जिवानी रोड, भडल धनौरा मार्ग, कासिमपुर रेलवे स्टेशन-जिवानी मार्ग सहित कई महत्वपूर्ण सड़कें शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.