छपरा, फरवरी 10 -- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी की सूचना अध्यक्ष -महामंत्री समेत अन्य पदों के लिए होना है चुनाव छपरा, नगर प्रतिनिधि। बहुतचर्चित छपरा विधि मंडल के चुनाव की डुगडुगी बज गई है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कल्याण किशोर के हस्ताक्षर से जारी पत्र में मतदाता सूची के प्रकाशन से लेकर नामांकन व चुनाव तिथि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।छपरा विधि मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव ,सहायक सचिव, कार्यसमिति सदस्य, वरीय कार्य समिति सदस्य, अंकेक्षक, निगरानी समिति सदस्य, पुस्तकालय समिति सदस्य के लिए चुनाव होगा। मतदान के दिन विधि मंडल छपरा द्वारा निर्गत पहचान पत्र मतदान के लिए मतदाताओं को निश्चित लाना होगा अन्यथा किसी भी परिस्थिति में मतदान मैं शामिल नहीं होने दिया जाएगा। मनोनयन पत्र के साथ अभ्यर्थियों को स...