बलिया, दिसम्बर 29 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य (कान्दू) सभा रसड़ा की ओर से कस्बा के पुरानी संघत स्थित गणिनाथ बाबा मंदिर परिसर में शनिवार की रात आयोजित अभिनंदन समारोह में छपरा (बिहार) की विधायक छोटी कुमारी का स्वागत कर उन्हें अंगवस्त्रम और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने अपने संबोधन में समाज के लोगों से बेटियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। कहा कि जब वे शिक्षित होंगी तभी आगे बढ़ेंगी। विधायक का मऊ जिले में आयोजित कार्यक्रम में जाते समय रसड़ा में वैश्य समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर रिटायर शिक्षक भुवाल प्रसाद गुप्त, युवा सभा के जिलाध्यक्ष हिमांशु गुप्त, नगर अध्यक्ष दिलीप मद्धेशिया, कौशल गुप्त, राजेश गुप्त, विपिन गुप्त सोनू, गोपालजी, सूर्यनारायण गुप्त, संतोष आर्य, सुजीत गुप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.