गोरखपुर, नवम्बर 20 -- गोरखपुर। 15053/15054 छपरा-लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस के टर्मिनल में 26 जनवरी, 2026 से अहम बदलाव किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। बदलाव के अनुसार 15053 छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस 26 जनवरी से छपरा से शाम 07:35 बजे प्रस्थान कर निर्धारित स्टेशनों पर पूर्ववत रुकते हुए दूसरे दिन लखनऊ के स्थान पर गोमती नगर सुबह 07:55 बजे पहुंचेगी। वापसी 15054 लखनऊ.-छपरा एक्सप्रेस 26 जनवरी से लखनऊ के स्थान पर गोमती नगर से रात 9:45 बजे प्रस्थान कर निर्धारित स्टेशनों पर पूर्ववत रुकते हुए दूसरे दिन 11:20 बजे छपरा पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.