छपरा, फरवरी 20 -- शहर के बाहर अभी बस स्टैंड नहीं, पटना से आने वाली बसें शहर के अंदर करती हैं एंट्री पार्किंग और ओवरटेक करने वालों के खिलाफ 90 हजार का कटा चालान पड़ताल पेज चार की लीड फोटो 1 शहर के सांढा ओवर ब्रिज के पास नो एंट्री पॉइंट पर खड़े ट्रैफिक पुलिस के जवान फोटो 2 शहर के डाक बंगला रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास लगे जाम में फंसी स्कूली छोटी गाड़ी फोटो 3 नो एंट्री नियम को तोड़कर राजेंद्र सरोवर के पास जाते जाती बस छपरा, हमारे संवाददाता। शुक्रवार सुबह के 10:00 बज रहे हैं । शहर के सांढा ओवर ब्रिज के समीप ट्रैफिक पुलिस के जवान नो एंट्री पॉइंट पर खड़े होकर ड्यूटी बजा रहे हैं । शहर में बढ़ते जाम व दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। उमधा चौक, बहमपुर, भिखारी ठाकुर च...