मांझी (छपरा), फरवरी 8 -- बिहार के छपरा (सारण) जिले के मुहम्मदपुर में ज्वेलरी शॉप से रविवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया। पांच की संख्या में आए अपराधी बंदूक दिखाकर ज्वेलरी शॉप से 15 लाख रुपये के गहने और कैश लूटकर ले गए। इस घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लूट की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है। यह घटना मांझी थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर एसबीआई बैंक के सामने वाली गली में स्थित 'गुप्ता ज्वेलर्स एंड बर्तन भंडार' में हुई। जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह दुकान संचालक बृज बिहारी लाल गुप्ता ग्राहकों को आभूषण दिखा रहे थे। इसी दौरान उत्तर दिशा की ओर से दो बाइक पर सवार पांच अपराधी दुकान के सामने पहुंचे। सभी के हाथों में हथियार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के ...