कुशीनगर, फरवरी 11 -- डिबनी बंजरवा, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीराज ब्लॉक के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया। खिताबी भिड़ंत लखनऊ और छपरा की टीमों के बीच खेली गई, जिसमें लखनऊ ने शानदार तालमेल, मजबूत डिफेंस और सटीक स्मैश के दम पर लगातार दो सेट अपने नाम कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मैच के दौरान दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन निर्णायक क्षणों में लखनऊ की टीम छपरा पर भारी पड़ी। मुगलवार को फाइनल से पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबला भी रोमांचक रहा। पहला सेमीफाइनल गोरखपुर और लखनऊ के बीच हुआ, जिसमें लखनऊ ने लगातार दो सेट जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल आईपीपी रुद्रपुर और छपरा के बीच खेला गया। इस मुकाबले में छपरा ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.