छपरा, नवम्बर 28 -- राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की हुई बैठक अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए बनाई गई कार्य योजना फोटो 23 राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर शुक्रवार को कोर्ट परिसर में बैठक करते जिला जज व अन्य पदाधिकारी छपरा, नगर प्रतिनिधि।छपरा कोर्ट कैम्पस में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष पुनीत कुमार गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी,सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सारण व सभी न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी छपरा के साथ अगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय मामलों के निष्पादन को ले योजना बनाई गई । बै...