छपरा, मार्च 18 -- शिवदीप लांडे फाउंडेशन के द्वारा हुआ आयोजन छपरा, हिंदुस्तान संवाददाता। छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में रन फॉर सेल्फ का आयोजन शिवदीप लांडे फाउंडेशन के नेतृत्व में स्टार फिजिकल अकादमी के द्वारा किया गया। रन फॉर सेल्फ की शुरुआत भूतपूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे के द्वारा झंडी दिखा कर की गयी। शुरुआत राजेंद्र स्टेडियम से होकर थाना चौक, कटहरी बाग, गांधी चौक होते हुए हवाई अड्डा पर आयोजन का समापन हुआ। शिवदीप लांडे ने इस अवसर पर भाग लेने आए धावकों से करियर में बेहतर मार्गदर्शन के लिए अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि दौड़ना ही एक ऐसा फिजिकल व्यायाम है जो पूरे शरीर को फिट रखता है। आज के समय में शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने या ओवर स्ट्रेस से अधिक लोगों के हृदय अघात के कारण मौत हो रही है, जिससे बचने के लिए दौड़ना अति आवश्यक है। शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.