हरदोई, मई 6 -- बेहटागोकुल। रात में छत पर सो रहा मजदूर पेशाब करने के लिए उठा। इस दौरान संतुलन बिगड़ने पर छत से नीचे गिरकर मौत हो गई। ग्राम ववनापुर निवासी राजेश्वर सोमवार की रात छत पर सोया था। देर रात करीब तीन बजे रात को वह पेशाब करने उठा। पड़ोसी आशाराम की छत के पास गया। तभी अनियंत्रित होकर बाहर सड़क पर गिर गया। शोर सुनकर पत्नी नीलम सहित परिजन जाग गए। उन्होंने देखा तो राजेश्वर घायल अवस्था में लहूलुहान सड़क पर पड़ा मिला। परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस को फोन किया। जब तक एम्बुलेंस पहुंची तब तक घायल की मौत हो गई। राजेश्वरका विवाह करीब 12 साल पहले सुरेन्द्र की पुत्री नीलम निवासी ग्राम बंदरहा कुंवरापुर थाना पिहानी के साथ हुआ था। उसके चार बच्चे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.