चतरा, मार्च 24 -- गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित चौंक निवासी नसीम अली उर्फ मुसन मियां के घर के छत से रविवार को एक युवक का शव को बरामद किया गया। युवक की पहचान कृष्णा भुइंया के 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। शव के मिलने की खबर से रविवार की सुबह गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में सनसनी फैल गई। शव को आस-पास के छत से लोगों ने देखा जिसकी सूचना गिद्धौर थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिये चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। युवक की हत्या हुई है या अन्य कारण है इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। इधर मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की मां कलवा देवी ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही नसीम अली, अलीम मियां, सोनू आलम व शैलेश कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.