प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 13 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव में शुक्रवार रात एक युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुआ। जब मनीष वर्मा पुत्र दयाराम वर्मा छत पर पेशाब करने गया था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर पड़ा। गिरने के बाद मनीष ने कई बार उठने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण न तो वह खड़ा हो सका। न ही तेज आवाज लगाकर किसी को मदद के लिए बुला पाया। करीब तीन घंटे तक घायल अवस्था में पड़े रहने के बाद रात लगभग 12 बजे पड़ोस में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने तेज सांसों की आवाज सुनी। शंका होने पर उन्होंने अपने घरवालों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों को घटना का पता चला। परिजन तत्काल घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी ले गए। यहां से उसे...