कानपुर, जनवरी 12 -- शिवली, संवाददाता। बिजली महकमा बिजली बिल वसूली के लिए बड़े स्तर पर जिम्मेदारियां सौंप कर उपभोक्ताओं से बिल वसूलने व उनके कनेक्शन काटने तक सीमित है। विभाग के पास अपने संसाधनों को सुधारने के लिए समय नहीं है,और न ही जिम्मेदार अफसरों द्वारा इसके लिए कोई कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। क्षेत्र के शोभन गांव में जर्जर टूटा बिजली का पोल व छत पर से निकले तार व केबिल पोल खोल रहे है। ग्रामीणों के कई बार गुहार लगाने के बाद भी जिम्मेदार किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं। क्षेत्र के शोभन गांव में कई वर्षोंर् पहले विद्युतीकरण कराया गया था, जहां बिजली विभाग के अफसरों की अनदेखी अब ग्रामीणों के लिए जानलेवा बन चुकी है। गांव में बस्ती के बीच चंद्रपाल के घर के समीप हादसों को दावत देता दीवार के सहारे टिका टूटा विद्युत पोल व सुशील विश्वकर्मा,प्रेम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.