श्रावस्ती, मार्च 9 -- श्रावस्ती। छत पर खेल रहे पोते को पकड़ने दौड़ी महिला असंतुलित होकर छत से नीचे गिर गई और गंभीररूप से घायल हो गई। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुरकलां निवासी कमलावती शनिवार देर शाम अपने पौत्र रामू (3) के साथ छत पर बैठी थी। इस दौरान रामू छत पर दौड़ने लगा। जिसे पकड़ने के लिए कमलावती उसके पीछे दौड़ पड़ी। इस दौरान पैर फिसल गया महिला छह से नीचे गिर गई और गंभीररूप से घायल हो गई। परिजनों की ओर से आनन फानन में घायल को एंबुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...