कानपुर, नवम्बर 24 -- मंगलपुर। थाना क्षेत्र के हिसावां गांव में सोमवार की दोपहर बाद एक महिला छत पर कपड़े डालने गई थी, तभी अचानक चक्कर आने से वह छत से नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन हवासपुर अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर किया गया,जबकि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिसावां गांव की रहने वाली गीता देवी की ससुराल पिंडार्थू में थी। उनके पति की काफी पहले मृत्यु चुकी थी। उनके एक पुत्र नरेश कुमार है। वह मायके में भाई शिव सिंह के पास रहती थी। उसके पुत्र नरेश कुमार के भी पैर में कुछ समस्या हो गई है, जिससे वह चल नहीं पाते हैं। सोमवार की दोपहर बाद पचपन वर्षीय गीता देवी कपड़े डालने के लिए छत पर गईं थीं। बताया जाता है कि अचानक चक्कर आने से वह छत स...