एटा, फरवरी 13 -- छत से गिरकर गर्भवती महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज लाया गया। महिला ने ससुरालीजनों पर विवाद के बाद छत से फेंकने का आरोप लगाया है। जानकारी पर मायकेवाले भी पहुंच गए। नगर पुलिस ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर निरीक्षण किया है। कोतवाली नगर के मोहल्ला पीपल अड्डा निवासी साधना पत्नी सूरज को गुरुवार रात को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया। गर्भवती होने के कारण महिला को महिला वार्ड में भेजा दिया। महिला ने बताया कि पति, सास आए दिन परेशान करते है। गुरुवार को विवाद हुआ और विवाद के बाद ससुरालीजनों ने मिलकर छत से फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। जानकारी पर जिला फर्रूखाबाद के मेरापुर से मायकेवाले भी पहुंच गए। मायकेवालों का आरोप है कि साधना के घर में ननद की शादी है। समारोह में शामिल होने आए थे उस समय भी ...