आगरा, दिसम्बर 11 -- पटियाली थाना क्षेत्र के अकबर नगर पलिया गांव में गुरुवार की दोपहर तीन वर्षीय बालिका छत से गिर गई। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए पटियाली सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। परिजनों के मुताबिक तीन वर्षीय लक्ष्मी पुत्री पुष्पेंद्र निवासी अकबर नगर पलिया गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे घर की छत पर खेल रही थी, तभी अचानक वह नीचे आ गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए पटियाली सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से भी बालिका को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...