प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 5 -- कुंडा कोतवाली के काजीपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र गौतम का 24 वर्षीय बेटा रियांस गौतम गुरुवार शाम किसी काम से छत पर गया था। अचानक असन्तुलित होकर वह छत के नीचे गिरा तो गंभीर घायल हो गया। परिजन घायल को इलाज को सीएचसी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...