उन्नाव, दिसम्बर 25 -- सफीपुर। कस्बा स्थित मीठऊवा कुआं मोहल्ला की रहने वाली 40 वर्षीय चंपाकली पत्नी बुधई बुधवार दोपहर घर की छत पर मिर्च सुखाने गई थीं। तभी उनका पैर फिसलने से छत से नीचे गिर पड़ीं। परिजन जख्मी हालत में उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पैर में फ्रैक्चर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...