कोडरमा, जुलाई 6 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एंबुलेंस ड्राइवर अशोक प्रसाद यादव (उम्र 42 वर्ष), पिता - गंधन महतो, ग्राम - झांसीडीह, छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक यादव अपने घर की छत पर किसी कार्य में लगे हुए थे, इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, विशेष रूप से उनके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई। परिजन उन्हें तत्परता से सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कोडरमा रेफर कर दिया। फिलहाल अशोक यादव का इलाज कोडरमा में जारी है। घटना से परिजनों व स्वास्थ्य केंद्र के सहयोगियों में चिंता का माहौल है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.