गिरडीह, मार्च 17 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बदवारा पंचायत के लछुआडीह गांव में रविवार देर रात 60 वर्षीय मधुसूदन महतो की मौत मकान की छत से नीचे गिरने के कारण हो गई। बताया जाता है कि घटना की रात वे छत पर सोये हुए थे। इस बीच रात्रि लगभग एक बजे अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया और बिजली चमकने और मेघ गर्जना के साथ बूंदा- बांदी होने लगी। गहरी नींद में सो रहे वृद्ध हड़बड़ा कर छत से उठा। छत से उतरने का उसे अंदाजा नहीं रहा और वह फिसल कर नीचे पीसीसी सड़क पर गिर पड़ा। काफी देर तक वह पीसीसी पर पड़े रहे। सिर पर गंभीर चोट लगने से वे लहूलुहान हो गए थे। गांव के किसी अन्य व्यक्ति ने पीसीसी पर खून चाटते हुए कुत्ते को देखा और गिरे वृद्ध व्यक्ति पर नजर पड़ी। तब उन्होंने उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन उसे इलाज के लिए गिरिडीह के एक प्राइवेट अस्पताल ले गये। अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.