बिहारशरीफ, फरवरी 22 -- छत से गिरने के कारण इंटर की छात्रा गंभीर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड क्षेत्र के ढेउसा लोदीपुर गांव में छत से गिरने के कारण इंटर की एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल छात्रा की पहचान गांव निवासी उमेश पासवान की पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि प्रियंका छत पर कपड़े पसार रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...