कन्नौज, अप्रैल 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव निवासी शटरिंग ठेकेदार की छत से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। करमुल्लापुर गांव निवासी श्याम सिंह उर्फ पप्पू यादव पुत्र विशंभर सिंह शटरिंग का काम करते थे। उनके चार पुत्र व एक पुत्री है। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद वह मकान की छत पर जाकर सो गए। रात में वह लघुशंका के लिए उठे, तभी अचानक वह छत से नीचे आ गिरे। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए कानपुर ले गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक छत से गिरने से उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.