देवघर, फरवरी 22 -- देवघर। कुंडा थाना अंतर्गत तपोवन इलाके में शनिवार को एक मकान की छत से 48 वर्षीय एक मजदूर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मकान मालिक व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मशक्कत कर घुटने के नीचे से मजदूर के दोनों पैर में प्लास्टर कर तत्काल वार्ड में भर्ती कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि उसके दोनों एड़ी में गंभीर चोट लगी है। घायल मजदूर का नाम समीर अंसारी है। वह रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर इलाके का रहने वाला था। घटना की सूचना पर घायल मजदूर के परिजन अस्पताल पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.