जौनपुर, दिसम्बर 27 -- मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगर के स्टेशन रोड स्थित कमालपुर मोहल्ले में छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल कक्षा 9 के छात्र की प्रयागराज में इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम मौत हो गई। 15 वर्षीय अंश मिश्र उर्फ रुद्र पुत्र अनूप मिश्रा अपने घर का इकलौता पुत्र था।छह दिन पूर्व अपने मकान की छत पर धूप लेने की नियत से गया था। दिन में करीब 2 बजे वह मोबाइल में व्यस्त होकर पीछे की ओर खिसकता चला गया। इसी दौरान छत की टूटी रेलिंग के पास पहुंचते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। छत से गिरने के कारण अंश को सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे लेकर प्रयागराज के एक निजी अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान उसने शुक्रवार की शाम दम तोड़ दिया। जैसे ही मौत की खबर परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया। परिजनो...