मिर्जापुर, फरवरी 8 -- राजगढ़। राजगढ़ थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव में गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे मकान के छत से गिरने से बालिका गभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने बेहोशी की हालत में बालिका को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। बालिका की हालत गम्भीर देख वहां से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया है। गांव निवासी संतोष की सात वर्षीय पुत्री दीपिका स्कूल से घर पहुंचने के बाद घर के छत पर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान छत से झुककर बगल में स्थित बेर के पेड़ से बेर तोड़ते समय छत से नीचे गिर गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...