उन्नाव, जून 30 -- चकलवंशी। छत से जीने के रास्ते नीचे उतर रही चार साल की बच्ची का संतुलन बिगड़ने पर रविवार गिर कर जख्मी हो गई। घायल को परिजनों ने मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज कस्बा के रहने वाले लाला की चार साल की बेटी साक्षी रविवार को मां के साथ छत पर गई थी। मां नीचे आ गई। जबकि बच्ची छत पर खेलने लगी। इसी दरम्यान मां ने आवाज लगाई और साक्षी से नीचे आने के लिए कहा। तभी बच्ची जीने से नीचे उतर रही थी। इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। जख्मी बच्ची को परिजनों ने मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...