श्रावस्ती, फरवरी 3 -- श्रावस्ती। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र राजगढ़ गुलहरिया गांव निवासी बब्बू लाल का पुत्र पांच वर्षीय पुत्र अभिषेक पाल मंगलवार को छत पर खेल रहा था। इस दौरान वह अचानक किनारे पहुंच गया और छत से नीचे गिर गया। इससे बालक गंभीररूप से घायल हो गया। परिजनों की ओर से आनन फानन में निजी वाहन की मदद से घायल बालक को इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...