श्रावस्ती, जनवरी 16 -- कटरा। नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती क्षेत्र के कटरा में शुक्रवार को छत पर खेल रही एक बालिका नीचे गिर गई। इससे बालिका गंभीररूप से घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र स्थित लौलापुर निवासी महेन्द्र की चार वर्षीय पुत्री मन्ना अपनी मां के साथ खिचड़ी त्योहार मनाने कटरा आई थी। शुक्रवार को छत पर चली गई और खेल रही थी। इस दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर गई और गंभीररूप से घायल हो गई। परिजनों की ओर से घायल बालिका को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...