बागपत, जनवरी 5 -- बिनौली। जौहड़ी गांव में गत छह दिन पूर्व छत से गिरकर घायल हुई महिला की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मीना उम्र 50 वर्ष निवासी गुलशन कालोनी मुरादनगर जौहड़ी गांव में अपने भाई मोहमद के यहां आई हुई थी। गत 31 दिसंबर को वह मकान की छत पर कुर्सी रखकर बैठने लगी, तो अचानक कुर्सी गिर गई। जिसके बाद वह छत से नीचे आकर फर्श पर गिरकर घायल हो गई। परिवार के लोगों ने बड़ौत के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गई। पता चलते ही गांव में शौक छा। मृतका के भतीजे आबिद ने उसकी इलाज के दौरान मृत्यु होने लिखित सूचना बिनौली थाने पर दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...