शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- खुटार कस्बे के मोहल्ला नरायनपुर में सोमवार रात छत से गिरकर घायल हुए युवक की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती था। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी 28 वर्षीय किरन कुमार सोमवार रात अपनी सास ममता देवी के घर रुका था, जो नरायनपुर में किराए के मकान की दूसरी मंजिल पर अकेली रहती हैं। रात करीब 10:30 बजे किरन छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पहले सीएचसी ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर बरेली भेजा गया। गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे सात वर्षीय पुत्र राजा और एक वर्षीय पुत्र राम को छोड़ गया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.