इटावा औरैया, फरवरी 13 -- इटावा। कोतवाली क्षेत्र के बैरुन टोला निवासी 16 वर्षीय मोहम्मद जैद पुत्र मोहम्मद मुजीब की इलाज के दौरान गुरुवार सुबह मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वह 3 फरवरी को दोपहर करीब एक बजे पतंग उड़ाते समय अपने तीन मंजिला मकान की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे पहले जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। दस दिन तक इलाज चलने के बाद उसने दम तोड़ दिया। जैद मदरसे में पढ़ता था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.