बगहा, मार्च 4 -- बेतिया। बानूछापर में घर की छत की ढलाई के दौरान ऊंचाई से गिरने से सुमन शर्मा (35) की मौत हो गयी। घटना मंगलवार की दोपहर एक बजे की है। मृतक भुआली सहनी के पुत्र थे। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सुमन शर्मा को गंभीर स्थिति में लेकर उनके परिजन अस्पताल पहुंचे थे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुमन शर्मा अपने घर की छत की ढलाई करवा रहे थे। वे स्वयं भी मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान वे गिर गए। निर्माणाधीन छत से नीचे गिर गए। गंभीर स्थिति में लेकर परिजन उन्हें गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की शादी पांच साल पूर्व हुई थी। उन्हें कोई संतान नहीं है। घटना के बाद उनकी पत्नी सीमा देवी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.