प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के लरु गांव निवासी राम कृपाल का 10 वर्षीय बेटा भीम सरोज किसी काम से छत पर गया था। तभी खेलने के दौरान वह असंतुलित होकर छत से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...