कौशाम्बी, जनवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले का आकाश पुत्र प्रवीण सोमवार की दोपहर छत पर चढ़कर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान अंजाने में वह नीचे गिर गया। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। परिवार वालों ने किशोर को आननफानन मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि उसका हाथ टूट गया है। सिर पर भी गंभीर चोट आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...