बिजनौर, फरवरी 11 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिर्दगान, वार्ड 31 में छत से गिरकर एक किशोरी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शहर कोतवाली के मोहल्ला मिर्दगान निवासी शकील की 16 वर्षीय पुत्री जकिया मंगलवार शाम घर में सामान रखने के लिए छत पर चढ़ रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल नीचे गिर पड़ी। परिजन आनन-फानन में जकिया को उपचार के लिए डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले में शोक का माहौल है। परिजनों ने गमगीन माहौल में जकिया को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...