मैनपुरी, फरवरी 13 -- बेवर, कस्बा के मोहल्ला काजीटोला में छत से गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। शुक्रवार को जितेंद्र सिंह पुत्र रनवीर सिंह निवासी हुसैनपुर कस्बा के मोहल्ला काजीटोला में छिबरामऊ चुंगी के समीप मकान पर निर्माण कार्य करा रहे थे। शुक्रवार दोपहर वह छत पर रस्सी के सहारे खड़े थे, तभी अचानक रस्सी टूटने से उनका संतुलन बिगड़ा और वह सिर के बल नीचे आ गिरे। अचानक तेज आवाज होने पर परिजनों को उनके गिरने की जानकारी हुई। आनन-फानन में परिजन उन्हें सीएचसी बेवर लेकर आए। जहां उपचार के दौरान 50 वर्षीय जितेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना से मृतक की पत्नी लतादेवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्री व दो पुत्र हैं। मृतक दिल्ली में नौकरी करते थे। वह दो माह पूर्व ही घर आए थे। ई-रिक्शा चालक से गाली-गलौज बेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम परो...