गढ़वा, जनवरी 6 -- गढ़वा। श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पुरनानगर निवासी उदिव कुमार चेरो के पुत्र ढाई वर्षीय हिमांशु कुमार छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि उक्त बच्चे की मां उसे लेकर छत पर गई थी। वहीं पर उसे खेलने के लिए छोड़ दिया और वह काम करने लगी। उस दौरान बालक हिमांशु अचानक छत के किनारे पर चला गया और बिना रेलिंग के छत होने के कारण नीचे गिर गया। घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...