रामपुर, अक्टूबर 4 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र में छत पर सो रहे युवक की मौत हो गई। शनिवार की सुबह उसका शव छत पर चारपाई के नीचे पड़ा मिला। युवक के गले पर चोटों के निशान थे। जिस पर परिजन गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। शहजादनगर थाना क्षेत्र के मडियान उदयराज गांव निवासी राधे श्याम उम्र करीब 38 साल अपने तीन बच्चों और माता-पिता के साथ एक ही घर में रहते है। उनकी पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी है। शुक्रवार की रात वह खाना खाने के बाद छत पर सोने गए थे। गुरूवार सुबह जब उनकी माता सोमवती उसको उठाने पहुंची तो उसका शव चारपाई के नीचे पड़ा था। उसके गले पर निशान थे। शरीर पर चूड़ियों का मीना लगा हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.