बलिया, मई 31 -- सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगरा मार्ग पर स्थित मिश्रचक गांव के पास सड़क किनारे बने मकान के छत पर चचेरे भाई के साथ सो रहे युवक का शव मकान के पीछे खेत में गिरा मिला। उसकी पहचान 48 वर्षीय जयनाथ महतो के रूप में हुई। मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के महाजीगांव का निवासी जयनाथ अपने चचेरे भाई भीम महतो के साथ मिश्रचक में विनोद पांडे के मकान में किराए पर रहते थे। दोनों भाई घूम-घूमकर दाल, भूजा आदि बेचते थे। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम दोनों खाना खाने के बाद रोज की तरह छत पर सो गए थे। भीम महतो के अनुसार देर रात को नींद खुली तो देखा कि जयनाथ छत पर नहीं है। काफी देर तक तलाश के बाद नीचे उतरे तो मकान के पीछे जयनाथ का शव पड़ा था। सूचना मिलते ही मकान मालिक और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी सूचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.