नई दिल्ली, मई 25 -- यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज जंगल से सटे अयोध्यापुरवा गांव में शनिवार रात छत पर सो रही अधेड़ महिला को तेंदुआ उठा ले गया। हांका लगाते लोग महिला की तलाश में निकले। तो कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में शव मिला। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। जानकारी पर पुलिस व वन महकमे की टीम मौक पहुंची है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तेंदुए के हमले से इलाके में दहशत फैल गई है। सुजौली थाने के अयोध्यापुरवा निवासनी 45 वर्षीय जहीरा बानो पत्नी निसार अहमद शनिवार रात में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छत पर सो रही थी। शनिवार देर रात लगभग 2 - 3 बजे के बीच तेंदुआ छत पर चढ़ गया। तेंदुआ जहीरा बानो को गले से दबोच ले गया। तेंदुआ के हमले पर सब की नींद टूटी। उनके शोर पर ग्रामीण लाठी और डंडा लेकर हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.