शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी दो पुत्री 15 वर्षीय व 11 वर्षीय 25 दिसंबर को छत पर रही थी। रात करीब एक बजे गांव का वैभव कुशवाहा छत पर चढ़ आया और उसकी बड़ी पुत्री का हाथ पकड़ लिया। पुत्री के शोर मचाने पर वैभव ने उसका मुंह दबा दिया। इस बीच उसकी छोटी पुत्री जाग गई। शोर शराबा सुनकर जब वह छत पर पहुंची तो वैभव उसे धक्का देकर मौके से भाग गया। पुलिस ने दलित उत्पीड़न सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...