गोरखपुर, जुलाई 12 -- चौरीचौरा। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के बघाड़ टोला महादेवा निवासी रामबदन सिंह (40) पुत्र चोकट सिंह शुक्रवार की रात मे छत से नीचे गिर गया। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए परिजन अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चौरीचौरा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामबदन रात में छत पर सोया था। अचानक छत से नीचे गिर गया। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...