मुजफ्फरपुर, मई 10 -- साहेबगंज। नगर परिषद क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात छत पर सोई नाबालिग लड़की से छेड़खानी की गई। मामले को लेकर लड़की के पिता ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें छोटा खुर्शेदा गांव के एक युवक को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि ढाई बजे रात में आरोपित ने छत पर चढ़कर पुत्री से छेड़खानी की। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...