वाराणसी, फरवरी 1 -- शिवपुर, संवाद। शिवपुर थाना क्षेत्र के हटिया गांव में शनिवार दोपहर कपड़ा सुखाने के विवाद में छत पर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। दोनों में हाथापाई होने लगी। इस दौरान दोनों दूसरे तल से नीचे आ गिरीं। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पति की तहरीर पर दूसरी महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के पति तेज बहादुर ने शिवपुर पुलिस को बताया कि वह राजगीर मिस्त्री है। मुर्दहा बाजार का निवासी है। हटिया गांव में किराए के मकान में पत्नी 22 वर्षीय ज्योति प्रजापति और 2 वर्ष की बेटी दीपाली, दो माह की बेटी लक्ष्मी के साथ किराए पर रहता है। उसी मकान में समशुल बेगम उर्फ सुमन भी किराए पर रहती है। वह अक्सर उसकी पत्नी ज्योति से सूखने के लिए कपड़ा फैलाने को लेकर विवाद करती थी। बताया...