गिरडीह, दिसम्बर 13 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में गुरुवार को तड़के एक किसान के घर में आगजनी की बड़ी घटना हो गई है। पीड़ित किसान संदीप कुमार पाण्डेय ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके घर की छत पर रखा लगभग 20 क्विंटल धान और धान का बीड़ा किसी ने जान बूझकर आग लगाकर जला दिया, जिससे उनके पूरे सालभर की मेहनत और जीवनयापन का साधन राख हो गया। पीड़ित के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे परिवार खाना खाकर सो गया था। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे ग्रामीणों ने आवाज लगाकर उन्हें उठाया और बताया कि घर की छत पर तेज लपटें उठ रही है। जब परिवार के लोग छत पर पहुंचे, तो देखा कि धान और धान का बीड़ा पूरी तरह जल चुका है और आग की वजह से छत में गहरी दरारें पड़ गई है, जिससे घर गिरने का खतरा भी उत्पन्न हो गया है। पीड़ित किसान संदीप ने अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.