मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- गोरौल, हिंदुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित एक बैंक की शाखा की छत पर शनिवार को बोर्ड लगाने में युवक को करंट लग गया। नीचे गिरने से मलिकपुरा निवासी स्व. रमेश ठाकुर के पुत्र ओमप्रकाश ठाकुर (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जिस जगह पर वह गिरा था, वहां करीब डेढ़ फीट में खून का निशान था। बैंक की शाखा मजीराबाद निवासी स्व. विश्वनाथ सिंह के मकान में है। सूचना पर अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि ओमप्रकाश गांव के ही ठेकेदार राजेश कुमार के यहां काम करता था। शनिवार को काम कर रहा था। अचानक करंट लगने से वह दो मंजिला मकान से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.