आरा, मई 19 -- -मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में रविवार रात की घटना -छानबीन में जांच में जुटी पुलिस को घटनास्थल से मिला पिलेट आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में रविवार की रात अपने घर में छत पर सो रही एक महिला को गोली लग गई। गोली महिला की दाहिने ओर पीठ में लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी महिला लक्ष्मणपुर गांव निवासी त्रिलोकी प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी कलावती देवी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फायरिंग कहां हुई और महिला को गोली कैसे लगी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की गयी। उस दौरान घटनास्थल से पुलिस को पिलेट भी मिला है। महिला ने बताया कि रविवार की रात वह अपनी छोटी बेटी के साथ छत पर सो रही थी। तभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.